All content free · updated every 5 minutes

सबसे बड़ी टेंशन

Story Hindi 13 years ago

सबसे बड़ी टेंशन
एक सुंदर लड़की ने आपसे लिफ्ट मांगी और रास्ते में उसको चक्कर आ गया, उसकी तबीयत खराब हो गई।
आप उसे लेकर अस्पताल गए।
वहाँ डॉक्टर बोला- बधाई हो! आप बाप बनने वाले हैं।
लो हो गई टेंशन…
आप बोले- मैं इसके बच्चे का बाप नहीं हूँ!
फिर लड़की बोली- यही इसका बाप है।
और टेंशन…
पुलिस आई।

आपका मेडिकल चेक-अप हुआ, रिपोर्ट आई कि आप तो कभी बाप बन ही नहीं सकते।
आपको और टेंशन..
खैर आपने भगवान को धन्यवाद दिया और घर के लिए निकल लिए।
फिर रास्ते में ख्याल आया कि जो दो बेटे आपके घर पर हैं !!
वे किसके हैं..!!
सबसे बड़ी टेंशन…
बहुत लम्बी सोच
एक बार रेलवे स्टेशन पर एक वृद्ध बैठे रेल का इंतजार कर रहे थे। वहाँ एक नवयुवक ने उन वृद्ध से पूछा- अंकल, समय क्या हुआ है?
वृद्ध– मुझे नहीं मालूम!
युवक– लेकिन आपके हाथ में घड़ी तो है, प्लीज बता दीजिए न कितने बजे हैं?
वृद्ध सज्जन– मैं नहीं बताऊँगा।
युवक– पर क्यों?
वृद्ध– क्योंकि अगर मैं तुम्हें समय बता दूँगा तो तुम मुझे थैंक्यू बोलोगे और अपना नाम बताओगे, फिर तुम मेरा नाम, काम आदि पूछोगे। फिर संभव है हम लोग आपस में और भी बातचीत करने लगें। हम दोनों में जान-पहचान हो जायेगी तो हो सकता है कि ट्रेन आने पर तुम मेरी बगल वाली सीट पर ही बैठ जाओ। फिर हो सकता है कि तुम भी उसी स्टेशन पर उतरो जहाँ मुझे उतरना है। वहाँ मेरी बेटी, जोकि बहुत सुन्दर है, मुझे लेने स्टेशन आयेगी। तुम मेरे साथ ही होगे तो निश्चित ही उसे देखोगे, वह भी तुम्हें देखेगी। हो सकता है तुम दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठो और शादी करने की जिद करने लगो। इसलिए भाई, मुझे माफ करो ! मैं ऐसा कंगाल दामाद नहीं चाहता जिसके पास समय देखने के लिए अपनी घड़ी तक नहीं है।
***
दूँ या ना दूँ
दो लड़कियाँ कॉलेज में बाते कर रही थी :
‘तेरे रवि का क्या हाल है?’
‘वो लेने की जिद कर रहा है, मैं परेशान हूँ कि दूँ या ना दूँ!’
‘अरे आजकल इन बातों को कोई नहीं सोचता, दे दे!’
‘तुझे नहीं पता, वो बार बार करेगा, वो मेरे बिना नहीं रह सकता, कहता है एक बार दे दो, फिर बहुत देर तक करेंगे, दिन में करेंगे, रात में करेंगे !’
‘अरी पागल, अगर वो इतना कह रहा है तो दे दे! मैं होती तो कब की दे चुकी होती!’
‘अभी तो उसको करने का शौक है, महीने के बाद जब झटका लगेगा तो हाथ में पकड़ कर बैठ जाएगा!’
‘तू कोई सावधानी ले ले!’
‘अरे यार, उसका पोस्ट पेड कनेक्शन है, जब महीने के बाद बिल आएगा तो कहेगा तूने नम्बर क्यों दिया?’

Categories Hindi
More stories See all