All content free · updated every 5 minutes

वो मुझसे बस एक बार बात कर ले

Story Hindi 15 years ago

वो मुझसे बस एक बार बात कर ले
मैं एक लड़की को बहुत पसंद करता था और आज भी करता हूँ लेकिन वो मुझे पसंद नहीं करती!
मैं उससे तीन वर्ष पहले एक मंदिर में मिला था, उसने मुझे देखा तो मैंने उसकी और मुस्कुरा कर देखा, फिर वो भी मुझे मंद मंद मुस्कान से देखने लगी।
जब वो घर जा रही थी तो उसने मुझे इशारे से ‘बाय’ बोला।
कुछ दिन बाद वो फिर मंदिर आई, उस दिन कुछ प्रोग्राम था तब उसने मुझसे मेरा नाम पूछा, मैंने उसे अपना नाम बता दिया।
अगले दिन वो मुझे देख भी नहीं रही थी और स्माइल भी नही कर रही थी।
फिर मैंने अपने दोस्त से उसके घर का पता मालूम करवाया, उसके बाद मैं और मेरे दोस्त उसके घर की तरफ जाते थे लेकिन मेरी उससे कभी बात नहीं हो पाई और ना ही उसने मुझसे बात की।
फिर मुझे पता चला कि उसकी बड़ी बहन को मेरे बारे में पता चल गया है, उसकी बहन ने ही उसे मना किया मुझसे बात करने से!
मैंने उसकी बहन से बात की, उसको बहुत समझाया लेकिन फिर भी उसने मुझे मना कर दिया।
फिर मैंने उसकी कोचिंग क्लास पता की और उसकी कोचिंग का टाइम भी…
मैंने उस लड़की को बहुत जोर दिया लेकिन उसने बोला कि उसे मुझसे कोई बात नहीं करनी और मैं चला जाऊँ।
लेकिन मैं रोज जाता था और रोज़ उसे बोलता था कि एक बार मुझसे बात कर ले लेकिन उसने नहीं की।
एग्जाम आ गये, उसने कोचिंग आना भी बंद कर दिया।
मेरे दोस्तों ने मुझे बोला कि मैं उसे भूल जाऊँ लेकिन मैं नहीं भूल सका, मैं अपने दोस्तों के सामने ऐसे व्यव्हार करता हूँ कि अब वो मेरी लाइफ में कोई मायने नहीं रखती लेकिन मैं दिल ही दिल में उसे बहुत प्यार करता हूँ और उसे नहीं भूल सकता।
यह कहानी आप अन्तर्वासना डॉट कॉम पर पढ़ रहे हैं !
मैं बस यही चाहता हूँ कि वो मुझसे एक बार बात कर ले… फिर अगर वो मुझे मना भी करती है तो ठीक है।
लेकिन कम से कम एक बार वो मुझसे बात कर ले!
मैंने उसकी एक सहेली को भी बोला लेकिन उसकी सहेली ने साफ साफ़ बोल दिया कि वो मेरी कोई मदद नहीं करेगी।
मैं क्या करूँ?
वो मुझसे 2 साल बड़ी है, क्लास में भी और मैं अब 12वीं की परीक्षा दे रहा हूँ।
वो मुझसे एक बार बात कर ले बस यही चाहता हूँ. मैं क्या करूँ??
प्लीज़ हेल्प मी!
अगर वो इस सन्देश को पढ़ रही है तो उसे मैं कहना चाहता हूँ:
‘मेरी सबसे बड़ी ख्वाहिश है कि तुम मुझसे एक बार बात करो, मैं कौन सा तुम्हें किसी बात के लिए दबाव डाल रहा हूँ, एक बार बात कर लो, फिर जैसा तुम चाहोगी वैसा ही होगा. मतलब अगर तुम चाहोगी कि मैं तुम्हें फिर कभी ना मिलूँ तो नहीं मिलूँगा, लेकिन मेरी एक इच्छा तो पूरी कर दो प्लीज़… मुझसे मिल लो एक बार !’

Categories Hindi
More stories See all